नई दिल्ली:
प्रसिद्ध फिल्ममेकर और अभिनेता राहुल मित्रा ने मशहूर संगीतकार एआर रहमान से जुड़े हालिया विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राहुल मित्रा ने यह टिप्पणी वरिष्ठ पत्रकार श्वेता रंजन के साथ Dialogus यूट्यूब चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम ‘Bits and Pieces’ में दिए गए एक खास इंटरव्यू के दौरान की। इंटरव्यू में राहुल मित्रा ने बॉलीवुड में कथित “सांप्रदायिक भेदभाव” को लेकर एआर रहमान के बयान पर हो रही बहस को गलत दिशा में भटका हुआ बताया। उन्होंने साफ कहा कि यह मामला सांप्रदायिकता का नहीं, बल्कि रचनात्मक ठहराव (Creative Stagnation) का है।
राहुल मित्रा ने कहा, “यह कोई सांप्रदायिक मुद्दा नहीं है, बल्कि क्रिएटिव बैंकruptcy का मामला है। एआर रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित WAVES समिट जैसे मंचों पर परफॉर्म करने का अवसर मिला है। अगर आज कोई कलाकार खुद को अलग-थलग महसूस करता है, तो उसे बाहरी कारणों को ढूंढने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा कि दर्शकों की पसंद समय के साथ बदल चुकी है और कलाकारों को भी उसी के अनुसार खुद को ढालना होगा। “आज दर्शकों का टेस्ट बदल चुका है। कलाकारों को भी अपने काम में बदलाव लाना होगा, वरना वे पीछे छूट जाएंगे,” मित्रा ने कहा।
‘भारत से प्रेरणा की बात, तो विविधता को अपनाइए’
एआर रहमान के “भारत मेरी प्रेरणा है” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल मित्रा ने कहा कि प्रेरणा देश की विविधता और समावेशिता से ली जानी चाहिए, न कि ऐसे बयान दिए जाएं जो विभाजन की आशंका पैदा करें। “अगर भारत आपकी प्रेरणा है, तो उसकी विविधता से प्रेरणा लीजिए। कला का काम जोड़ना है, तोड़ना नहीं,” उन्होंने कहा।
‘Border 2’ पर वरुण धवन की ट्रोलिंग पर भी बोले राहुल मित्रा
इंटरव्यू के दौरान राहुल मित्रा ने अभिनेता वरुण धवन को Border 2 को लेकर सोशल मीडिया पर मिल रही ट्रोलिंग पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने सोशल मीडिया को एक दोधारी तलवार बताया। “सोशल मीडिया अगर आपको स्टार बना सकता है, लाखों फॉलोअर्स दे सकता है, तो वही आपको नीचे भी खींच सकता है। ट्रोलिंग से नफरत नहीं करनी चाहिए, यह उसी सिस्टम का हिस्सा है जो स्टारडम भी देता है।”
राहुल मित्रा के मुताबिक, आज के कलाकारों को आलोचना के साथ जीना सीखना होगा और यह समझना होगा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म तारीफ और आलोचना—दोनों को कई गुना बढ़ा देते हैं।
‘Bits and Pieces’ की खास पहचान
बता दें कि ‘Bits and Pieces’, जिसे वरिष्ठ पत्रकार श्वेता रंजन होस्ट करती हैं, सिनेमा, समाज, राजनीति और पॉपुलर कल्चर पर गहन और बेबाक बातचीत के लिए जाना जाता है। राहुल मित्रा के साथ यह पूरा इंटरव्यू Dialogus यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
एआर रहमान विवाद पर राहुल मित्रा का बड़ा बयान, बोले– यह सांप्रदायिक नहीं, ‘Creative bankruptcy’ का मामला