नई दिल्ली। टोल प्लाजा पर बार-बार FASTag रिचार्ज कराने की झंझट अब खत्म होने वाली है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस से FASTag Annual Pass लॉन्च करने जा रही है। इस सुविधा के तहत पर्सनल व्हीकल मालिक सालभर के लिए टोल भुगतान आसान बना सकेंगे।
क्या है FASTag Annual Pass?
इस नए पास के तहत कार, जीप और वैन जैसे पर्सनल व्हीकल मालिक 3000 रुपये का रिचार्ज कराकर 200 टोल क्रॉसिंग या 1 साल तक का सफर तय कर सकते हैं। यानी अगर आप एक साल में 200 टोल प्लाजा पार कर लेते हैं, तो पास खत्म हो जाएगा और आपको फिर से रिचार्ज कराना होगा।
कैसे मिलेगा यह पास?
FASTag Annual Pass के लिए अलग से कोई कार्ड खरीदने की जरूरत नहीं है। यह आपके मौजूदा FASTag से ही जुड़ जाएगा।
-
कहां से खरीदें? – Rajmarg Yatra ऐप या NHAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
क्या करना होगा? – वाहन का नंबर और FASTag ID डालकर लॉगिन करें।
-
पेमेंट ऑप्शन – UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से 3000 रुपये का भुगतान करें।
पेमेंट के बाद Annual Pass आपके FASTag से जुड़ जाएगा और 15 अगस्त को आपको एक्टिवेशन का SMS मिल जाएगा।
कहां-कहां होगा मान्य?
यह पास केवल NHAI और सड़क परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही मान्य होगा।
-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
-
मुंबई-नासिक
-
मुंबई-सूरत
-
मुंबई-रत्नागिरी जैसे प्रमुख रूट्स
ध्यान रहे, यह पास स्टेट हाईवे या म्युनिसिपल टोल रोड पर लागू नहीं होगा। वहां FASTag सामान्य तरीके से काम करेगा और टोल सामान्य दरों पर कटेगा।
किन वाहनों के लिए मान्य?
-
सिर्फ पर्सनल व्हीकल (कार, जीप, वैन)
-
कमर्शियल वाहनों के लिए मान्य नहीं
-
एक ही रजिस्टर्ड वाहन पर लागू
-
ट्रांसफर और रिफंड की सुविधा नहीं
फायदा किन्हें होगा?
यह पास खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो रोजाना या अक्सर नेशनल हाईवे से सफर करते हैं। इससे न केवल समय बचेगा बल्कि बार-बार रिचार्ज करने की झंझट भी खत्म हो जाएगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह कदम टोल भुगतान को और आसान बनाने और यात्रियों के समय की बचत के लिए उठाया गया है।









