राशिफल अप्रैल 2026
मेष
अप्रैल महीने की शुरुआत में राशि स्वामी का 11वें भाव में रहना लाभ के मार्ग को दिखाता है। आर्थिक उन्नति होती हुई दिखाई दे रही है। लग्न में शुक्र की स्थिति वैवाहिक संबंधों को मजबूत करेगी। मन में प्रेम भाव बढ़ेगा, वैवाहिक सुख मिलेगा और कुछ नए रिश्ते भी बनेंगे।
प्रेम के पंचम भाव के स्वामी सूर्य 12वें भाव में होने के कारण घर से दूर जाकर पढ़ने की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को बोर्डिंग का सहारा लेना पड़ सकता है। खेलकूद और मनोरंजन के क्षेत्र में लगे लोगों के करियर में उन्नति होगी।
2 से 5 अप्रैल तक सेहत की समस्या रह सकती है, इसलिए सावधान रहें। छठे भाव में चंद्रमा रहने के कारण हनुमान जी की उपासना करते रहें। यह महीना मेष राशि के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती भी है, जो आपकी राशि स्वामी के देव हैं।
वृषभ
महीने की शुरुआत में राशि स्वामी शुक्र आपकी राशि से 12वें भाव में रहेंगे, जो सेहत से जुड़ी समस्याएं दे सकते हैं। पंचम भाव का चंद्रमा महीने के पहले सप्ताह में कॉमर्स और वाणिज्य की पढ़ाई करने वाले छात्रों को सफलता दिलाएगा।
दशम भाव में मंगल, राहु और बुध की युति काम में रुकावट के बाद बड़ी सफलता देगी। खासकर प्रॉपर्टी या मुकदमे से जुड़े काम में न्यायालय में विजय के योग बन रहे हैं। धन भाव में देवगुरु बृहस्पति की उपस्थिति सही मार्ग से धन आने के योग बनाएगी और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
5, 6 और 7 अप्रैल सेहत के लिए ठीक नहीं हैं, सावधान रहें। राजनीति से जुड़े लोगों को झूठे आरोपों और षड्यंत्रों से बचने की जरूरत है। दुर्गा आराधना करें और दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करें।
मिथुन
पूरे महीने आपकी राशि में देवगुरु बृहस्पति की उपस्थिति स्वास्थ्य, शिक्षा और भाग्य में तेजी लाएगी। दशम भाव में शनि और सूर्य की उपस्थिति 15 अप्रैल तक काम में देरी कर सकती है।
16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक का समय रोजगार, व्यापार, सेहत, परिवार और बच्चों के लिए शुभ रहेगा। इसी महीने अक्षय तृतीया पड़ने से व्यापारिक गतिविधियां भी बहुत अच्छी रहेंगी। सप्तम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि नए व्यापार से धन के योग बना रही है।
गणेश जी की पूजा करें और “ॐ गं गणपतये नमः” का जाप करें।
कर्क
आपकी राशि से अष्टम भाव में मंगल और राहु की स्थिति 15 अप्रैल तक पेट संबंधी समस्या, जलन और दर्द दे सकती है। दशम भाव में शुक्र की स्थिति रोजगार के लिए अनुकूल रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी और बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है।
12वें भाव में बृहस्पति की स्थिति परिवार की जिम्मेदारियों पर धन खर्च कराएगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। महीने के अंत में धर्म यात्रा पर जा सकते हैं।
भगवान शिव की उपासना करें और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।
सिंह
राहु-केतु की स्थिति पूरे महीने मन में संशय और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करेगी। कोई भी काम करने से पहले बड़ों की सलाह लें। राहु के साथ मंगल की युति सप्तम भाव में जीवनसाथी की सेहत को प्रभावित कर सकती है।
वैवाहिक विवाद वाले मामलों में कड़वाहट बढ़ सकती है। कोर्ट-कचहरी से बचने का प्रयास करें और मामला बाहर सुलझाएं। रोजगार की दृष्टि से समय अच्छा है। आर्थिक उन्नति होगी और आमदनी बनी रहेगी।
परिवार का सुख अच्छा रहेगा, माता-पिता का सहयोग मिलेगा और पैतृक संपत्ति के योग हैं। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।









